रिमांड होम मामले में SIT पर उठाए गए सवाल:वंदना गुप्ता तारीख पर तारीख ले रहीं, लेकिन सबूत होते हुए भी पुलिस नहीं कर रही गिरफ्तार

 रिमांड होम मामले में SIT पर उठाए गए सवाल:वंदना गुप्ता तारीख पर तारीख ले रहीं, लेकिन सबूत होते हुए भी पुलिस नहीं कर रही गिरफ्तार

पटना

पीड़िता के साथ महिला वकील और सोशल वर्कर।

गाय घाट महिला रिमांड होम मामले में एक बार फिर से पटना पुलिस की SIT के उपर सवाल उठाए जा रहे हैं। प्रश्न यह उठ रहा है कि एंटी सिपेट्री बेल के लिए कोर्ट में अपील दायर करने वाली महिला रिमांड होम की सुप्रिटेंडेंट वंदना गुप्ता लगातार अपने वकील के माध्यम से तारीख पर तारीख लिए जा रही है। रिमांड होम में रह रही लड़कियों के बयान में काफी सारी बातें आ चुकी हैं। वंदना गुप्ता के खिलाफ काफी सारे सबूत मिलने का दावा किया गया है। मगर, इसके बाद भी SIT उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। उनकी मदद करने में जुटी है। वंदना के वकील पिछले 3 महीने से लोअर कोर्ट में केस को तारीख लेकर केस को खींच रहें हैं। यहां पर राज्य सरकार भी अपनी आंखों को बंद कर बैठी है। किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हो रही। इस कारण वहां पर सबूतों के साथ छेड़छाड़ चल रहा है।



यह गंभीर आरोप शुक्रवार को पटना हाईकोर्ट में इस केस की वकील मीनू कुमारी ने लगाया है। साथ ही इस केस में इनका और पीड़िता का साथ देने के लिए दिल्ली की योगिता भयाना भी जुड़ गई हैं। जो परी नाम से लड़कियों की मदद के लिए एक खास मुहिम चलाती हैं। महिला वकील का दावा है कि केस डायरी में स्पष्ट लिखा है कि रिमांड होम में रह रही लड़कियों ने बयान में बताया है कि वहां बाहर से लड़कों को बुलाया जाता था। तारीख पर कोर्ट में जाने के लिए उनसे रुपए लिए जाते थे। रिमांड होम में आने वाले बहुत सारे लोग मैडम वंदना गुप्ता के थे। इस कारण कभी कुछ किसी से कहा नहीं। महिला वकील ने कहा कि केस रेप का है। इसमें अब पटना पुलिस को अविलंब वंदना गुप्ता को गिरफ्तार करना चाहिए। यह उनकी मांग भी है। उन्होंने कहा कि अब तक इस केस में चार्जशीट भी दाखिल नहीं की गई है। फाइनल फॉर्म तक जमा नहीं किया गया है। हाईकोर्ट के सामने वो अब इन बातों करे उठाने वाली हैं। क्योंकि, शुरुआत से ही पटना हाईकोर्ट इस केस की मॉनिटरिेंग कर रही है।

महिला वकील के साथ मौजूद सोशल वर्कर योगिता भयाना ने भी पटना पुलिस की जांच प्रक्रिया पर सवाल खड़ा किया है। इनके अनुसार एक पीड़िता का बयान काफी है आरोपी गिरफ्तार करने के लिए। पर यहां रिमांड होम मामले में अलग-अलग दो पीड़िताओं ने केस कर रखा है। इनके बयानों के आधार पर तो तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए थी। पर ऐसा हुआ नहीं। इस केस में अभी कुछ और पीड़िताएं सामने आएंगी। रिमांड होम में पीड़िताओं को सुरक्षित और अच्छे से रखने के लिए होता है। मगर, यहां उनके साथ ही प्रताड़ना होती है और आवाज उठाने पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। कम से कम वंदना गुप्ता को अरेस्ट किया जाना चाहिए था। तब आगे की जांच होनी चाहिए थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post