जालंधर में रेरू चौक के पास हादसा:तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से स्विफ्ट कार को मारी टक्कर, 5 गंभीर घायल

 जालंधर में रेरू चौक के पास हादसा:तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से स्विफ्ट कार को मारी टक्कर, 5 गंभीर घायल

बुरी तरह से क्षतिग्रस्त ग्रिलों में फंसी कार। 

बुरी तरह से क्षतिग्रस्त ग्रिलों में फंसी कार।

पंजाब के जालंधर जिले में पठानकोट की तरफ जाता राष्ट्रीय उच्च मार्ग हादसों का मार्ग बनता जा रहा है। यहां पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। देर रात भी रेरू चौक के पास एक स्विफ्ट कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि कार में 5 लोग सवार थे, जिन्हें घायल अवस्था में निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। हादसा देर रात हुआ।



प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार नंबर पीबी-08डीएन-707 को किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मारी, जिससे कार अनियंत्रित हो गई और हाईवे पर लगी मजबूत लोहे की ग्रिलों को तोड़ते हुए डिवाइडर में जा फंसी। घायलों को लोगों ने खिड़कियां तोड़ कर बाहर निकाला। कार जालंधर निवासी बलजिंद्र सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है।

बुरी तरह से क्षतिग्रस्त ग्रिलों में फंसी कार को धक्का लगाकर साइड पर करते युवक

बुरी तरह से क्षतिग्रस्त ग्रिलों में फंसी कार को धक्का लगाकर साइड पर करते युवक

घायलों को कैपिटोल और श्रीमन अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। पीछे से अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर इतनी जोर से मारी है कि कार पीछे से तो पिचकी ही, लोहे की ग्रिलों से टकराने के बाद आगे से भी पूरी तरह से पिचक गई है। गाड़ी के शीशे टूट चुके हैं।

हाईवे पर भी कांच ही कांच बिखरा हुआ था। देर रात सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंची और दुर्घटना की जांच पड़ताल करने में जुट गई। किस वाहन ने टक्कर मारी है और दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए दुर्घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post